जोसेफ की आग उगली गेंदबाज़ी, ऑस्ट्रेलिया 225 पर ढेर
शमार जोसेफ की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने तीसरे डे नाइट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 225 रन पर ढेर करने के बाद एक विकेट पर 16 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने एकमात्र विकेट केवलोन एंडरसन (03) का गंवाया जिन्हें अपना 100वां टेस्ट खेल रहे मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया। स्टार्क यह उपलब्धि हासिल करने वाले 16वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग आठ जबकि कप्तान रोस्टन चेज तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले शमार जोसेफ (33 रन पर चार विकेट), जस्टिन ग्रीव्स (56 रन पर तीन विकेट) और जेडन सील्स (59 उन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 70.3 ओवर में 225 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और सैम कोन्सटास (17) का विकेट गंवाकर लंच तक एक विकेट पर 50 रन बनाए। उन्हें ग्रीव्स ने पगबाधा किया। दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (23) और कैमरन ग्रीन (46) के विकेट गंवाकर स्कोर तीन विकेट पर 138 रन तक पहुंचाया।
ख्वाजा को जोसेफ ने विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया, ग्रीन को सील्स ने बोल्ड किया। तीसरा सत्र वेस्टइंडीज के नाम रहा और उसके गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम सात विकेट 68 रन पर चटकाए। स्टीव स्मिथ 48 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया से शीर्ष स्कोरर रहे।