Trending

क्रॉउली की देरी से नाराज भारत, इंग्लैंड पर लगाया टाइम वेस्टिंग का आरोप

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और जैक क्रॉउली के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के आखिर में तीखी बहस देखने को मिली। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में स्कोर बराबर करने में सफल रही।

साभार : गूगल

इस विवाद को लेकर सबकी अलग-अलग राय है। माइकल वॉन का मानना है इंग्लिश खिलाड़ी अपनी जगह सही थे और भारत को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी, जबकि पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर वह भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते तो वह भी खिलाड़ियों के साथ यही करते।

भारतीय टीम 387 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को आखिरी सेशन में सिर्फ दो ओवर खेलने थे लेकिन सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली लगातार नए तरीके अपनाकर समय बर्बाद कर रहे थे। वह बुमराह के शुरुआती ओवर में तीन बार गेंद खेलने से पीछे हटे और फिर चोट का बहाना बनाया और फीजियो को बुलाया। जिसके कारण भारतीय टीम सिर्फ एक ही ओवर डाल सकी।

इससे भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए और इंग्लिश खिलाड़ियों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा, ”अगर मैं भारतीय हैट पहना होता तो मैं ये सब करता। हम इसे तमाशा कहते हैं। खेल के मैदान पर ये सब की अनुमति है। आप ये सब चाहते हैं। आप सिर्फ गुड मार्निंग और गुड इवनिंग करे घर नहीं जा सकते। थोड़ा बहुत झगड़ा चलता है।

जब तक कि लाइन क्रास ना हो। मैं इससे सहमत हूं।” वॉन ने एक स्पेशल पॉडकास्ट में कहा, ‘‘यह समय की बर्बादी का अब तक का सबसे अच्छा उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि कल गिल की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था – (लोकेश) राहुल मैदान से बाहर थे और वह पारी की शुरुआत नहीं कर पाते।’’ वॉन ने कहा कि यह दोनों टीमों के लिए एक जैसा मामला है।