Trending
ट्रैप मिश्रित टीम : लोनाटो विश्व कप में भारत का अभियान समाप्त, लक्ष्य और नीरू चूके
लक्ष्य श्योराण (22,19,25) और नीरू ढांडा (25,24,25) तीसरी सीरीज में परफेक्ट स्कोर बनाने के बावजूद ट्रैप मिश्रित टीम के पदक दौर में जगह बनाने से चूक गए।

लोनाटो विश्व कप में भारत का अभियान समाप्त हो गया। लक्ष्य और नीरू ने क्वालीफाइंग दौर में संभावित 150 में से 140 अंक बनाए और 54 जोड़ियों में 10वें स्थान पर रहे।
जोरावर सिंह (21,23,24) और प्रीति रजक (23,24,23) की दूसरी भारतीय जोड़ी 138 अंक के साथ 22वें स्थान पर रही। ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन की दोनों टीमें 143 अंक के समान स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहीं। यह स्पर्धा 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पहली बार आयोजित की जाएगी।