Trending

जो रूट ने रचा इतिहास : टेस्ट में चौथे नंबर पर 8000+ रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

साभार : गूगल

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे मुकाबले के दौरान सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने और जैक कालिस के बाद ये कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 99 टेस्ट मैचों की 170 पारियों में 51.67 के औसत से 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 179 मैचों में 13492 रन बनाए हैं। सचिन ने 44 शतक और 55 अर्धशतक भी लगाए हैं।

जो रूट ने इससे पहले लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था। ये उनका टेस्ट में 37वां शतक था। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा था।

रूट अब सर्वकालिक टेस्ट शतक बनाने वालों की सूची में केवल सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगकारा (38) से पीछे हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस मैदान पर अपना लगातार तीसरा शतक भी बनाया – इससे पहले उन्होंने 143 और 103 रन बनाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।