आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 : भारत के वार्म-अप मैच 25 सितंबर से, देखें पूरा कार्यक्रम
भारत के आयोजन में इसी साल सितंबर में शुरू हो रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। आईसीसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। ये वर्ल्ड कर भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। वार्मअप मैच 25 से 28 सितंबर के बीच होंगे, वर्ल्ड कप 30 सितंबर से दो नंवबर के बीच पांच शहरों में खेला जाएगा वार्मअप मैचों के लिए चार वेन्यू को चुना गया है।
टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी आठ टीमें दो-दो वार्मअप मैच खेलेंगी, हालांकि ऑस्ट्रेलिया को छूट है और वह एक ही मैच में हिस्सा लेगी। जहां तक मेजबान भारत की बात है तो उसे अपना पहला वार्मअप मैच इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेलना है। ये मैच 25 सितंबर को खेला जाना है।
टीम इंडिया दूसरा मैच 27 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। श्रीलंका ए और इंडिया-ए भी वार्मअप मैचों में हिस्सा लेंगी।
इंडिया-ए एक मैच खेलेगी तो श्रीलंका-ए दो मैच खेलेगी। श्रीलंका-ए बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं इंडिया-ए 28 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।
आईसीसी ने इन मैचों के लिए चार वेन्यू चुने हैं। इसमें बेंगलुरू स्थिति बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। इसके अलावा कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम के अलावा कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड भी है।
वार्मअप मैचों शेड्यूल
25 सितंबर – भारत बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु
25 सितंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, एम. चिन्नास्वामी, बेंगलुरु
25 सितंबर – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो
25 सितंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका ‘ए’, आर.प्रेमदासा, कोलंबो
27 सितंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु
27 सितंबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, एम. चिन्नास्वामी, बेंगलुरु
27 सितंबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो
28 सितंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ‘ए’, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु
28 सितंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ‘ए’, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो