रियल मैड्रिड को झटका : बेलिंगहैम की सर्जरी, सीज़न की शुरुआत में नहीं दिखेंगे
रियल मैड्रिड मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने अपने कंधे की सफल सर्जरी करवाई है। ऐसे में बेलिंगहैम को कम से कम छह हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहना होगा। वह ला लीगा के शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे।

नवंबर 2023 से बेलिंगहैम को कंधे में तकलीफ थी। ला लीगा मैच के दौरान उनका कंधा खिसक गया था। बेलिंगहैम अपनी जर्सी के नीचे सपोर्ट ब्रेस पहनकर खेलते रहे। बेलिंगहैम ने क्लब वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराने का फैसला किया था, रियल मैड्रिड के लिए उस टूर्नामेंट में खेल सकें।
उनकी टीम सेमीफाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन से हारकर बाहर हुई थी। अपने बयान में रियल मैड्रिड ने बताया, “बार-बार होने वाले खिसकाव की समस्या के इलाज के लिए जूड बेलिंगहैम के कंधे की सर्जरी हुई। ऑपरेशन डॉक्टर मैनुएल लेयेस और एंड्रयू वालेस ने रियल मैड्रिड मेडिकल सर्विसेज की निगरानी में किया।
बेलिंगहैम रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे, जिसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे।” स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड नए मैनेजर शाबी अलोंसो के नेतृत्व में है। टीम 19 अगस्त को ओसासुना के खिलाफ घरेलू मैच से ला लीगा सीजन की शुरुआत करेगी।
बेलिंगहैम न सिर्फ शुरुआती लीग मुकाबलों से बाहर रहेंगे, बल्कि कुछ चैंपियंस लीग मुकाबले और सितंबर में इंग्लैंड के अंडोरा और सर्बिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स मिस कर सकते हैं। जूड बेलिंगहैम ने बोरुसिया डॉर्टमंड से रियल मैड्रिड आने के बाद अब तक सभी प्रतियोगिताओं में क्लब के लिए 100 मुकाबले खेले हैं।
अपने डेब्यू सीजन 2023-24 से अब तक उन्होंने 38 गोल दागने के साथ 27 असिस्ट दिए, जिससे वह रियल मैड्रिड के लिए एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। बेलिंगहैम के अक्टूबर के अंत में होने वाले सीजन के पहले ‘एल क्लासिको’ में बार्सिलोना के खिलाफ वापसी की उम्मीद है।
बेलिंगहैम के अक्टूबर के अंत में बार्सिलोना के खिलाफ सीजन के पहले क्लासिको में वापसी करने की उम्मीद है। हालांकि, वह 29 सितंबर को एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने वाला डर्बी मुकाबला मिस कर सकते हैं।