Trending

27वें जन्मदिन पर ईशान किशन के करियर का लेखा-जोखा: गुमनामी में खोया एक सितारा?

स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान किशन के करियर की शुरुआत इस उम्मीद के साथ की थी कि वो टीम इंडिया के अगले महेंद्र सिंह धोनी होंगे।

@BCCI

लेकिन अब उनके करियर को किसी की नजर लग चुकी है। ईशान लंबे समय से टीम से बाहर हैं और फिलहाल तो उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। ईशान किशन ने लंबे समय से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

उन्होंने आखिरी टी20 मैच नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से बीच में ही वापस आना पड़ा था। इस वजह से उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे। 2024 में बीसीसीआई ने उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिया। मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा।

मुंबई ने उन्हें नीलामी में खरीदने की कोशिश भी नहीं की। किशन पर घरेलू क्रिकेट को महत्व न देने का भी आरोप लगा था। इन सभी वजहों से उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया।

सनराइजर्स ने ईशान किशन को एक मौका दिया। उन्होंने किशन को 11।25 करोड़ में खरीदा। हैदराबाद ने उन पर भरोसा जताया। किशन ने सनराइजर्स के पहले ही मैच में शतक भी लगा दिया, लेकिन इसके बाद उनका सीजन कुछ खास नहीं रहा। वर्ल्ड कप में हार के बाद ईशान किशन के ब्रेक लेने और फिर आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करने पर विवाद हो गया। राहुल द्रविड़ ने कहा था कि टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

लेकिन ईशान ने ऐसा नहीं किया। इससे बीसीसीआई नाराज हो गया। ईशान किशन ने वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक लिया था। बीसीसीआई को इससे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जब वे आईपीएल से पहले हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करते दिखे, तो बात बिगड़ गई। उन्होंने झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेला।

इससे बीसीसीआई और नाराज हो गया। राहुल द्रविड़ ने इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ईशान के फैसले का वे सम्मान करते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है।

उन्होंने लगभग बीसीसीआई के रुख को ही दोहराया था। राहुल द्रविड़ ने कहा था, ‘किसी भी खिलाड़ी को भारत के लिए खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।’

ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट में 78 रन बनाए हैं। वहीं 27 वनडे मैचों में उन्होंने 933 रन बनाए हैं। इसके अलावा 32 टी20 मैचों में इस खिलाड़ी ने 796 रन बनाए हैं। लेकिन अब ये खिलाड़ी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है।