जमशेदपुर में डूरंड कप के सभी मैच मुफ्त, जानें कैसे मिलेंगे टिकट
जमशेदपुर में खेले जाने वाले सभी मैचों के लिए आम जनता के लिए डूरंड कप आयोजन समिति ने मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। विज्ञप्ति के अनुसार, एशिया के पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआती दिन के मैच के लिए 22,500 सीटों के लिए मानार्थ पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जेआरडी टाटा खेल परिसर स्टेडियम में शुरुआती मैच के लिए 23 और 24 जुलाई को मुफ्त टिकट वितरित होंगे। वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ टिकटों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रति व्यक्ति अधिकतम चार टिकट जारी होंगे।’’
स्थानीय स्कूलों और जेएसए लीग की सभी 41 टीमों के लिए मानार्थ टिकट आरक्षित किए गए हैं। स्टेडियम में डूरंड कप के दूसरे मैच से दर्शकों को प्रवेश के लिए किसी टिकट की आवश्यकता नहीं होगी।
दर्शक गेट नंबर चार, पांच, छह और सात से मुफ्त में स्टेडियम में प्रवेश कर पायेंगे। जमशेदपुर में ग्रुप सी के लीग मैच खेले जाएंगे। ग्रुप में मेजबान जमशेदपुर एफसी, नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी, इंडियन आर्मी एफटी और 1 लद्दाख एफसी हैं।
इस स्टेडियम में 17 अगस्त को टूर्नामेंट का तीसरा तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला जायेगा। जमशेदपुर चरण के पहले मैच में जेएफसी 24 जुलाई को त्रिभुवन आर्मी एफसी से भिड़ेगा।