Trending
भारतीय बॉक्सर निशांत देव ने अमेरिका में लाकुआन इवांस को किया धराशायी
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पेशेवर सर्किट पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के फ्रिस्को में स्थानीय मुक्केबाज लाकुआन इवांस को तकनीकी नॉकआउट आधार पर हराया। निशांत ने सुपर वेल्टरवेट मुकाबले के छठे दौर में जीते, जो पेशेवर सर्किट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।

निशांत ने लगातार घूंसे बरसाये जिसके बाद रैफरी ने एक मिनट 58 सेकंड के बाद मैच रोका। विश्व चैम्पियनशिप 2023 में लाइट मिडिलवेट (71 किलो) में कांस्य पदक जीत चुके निशांत साल की शुरूआत में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वेर्डे से मामूली अंतर से हारने के बाद पेशेवर सर्किट में उतरे थे।