Trending

अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और अनीश गिरी चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में दिखाएंगे दम

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और अनीश गिरी छह अगस्त से होने वाले चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे। इस टूर्नामेंट में मास्टर्स और चैलेंजर्स श्रेणियों के 20 खिलाड़ी खेलेंगे। इसकी इनामी राशि एक करोड है।

साभार : गूगल

मास्टर्स श्रेणी में एरिगैसी, गुजराती और गिरी के अलावा जॉर्डन वान फॉरेस्ट, लियांग अवॉन्डर, विंसेंट कीमर, रे रॉबसन, व्लादिमीर फेडोसेव और प्रणव वी होंगे।

एरिगैसी ने बोला, ‘‘अपने शहर में इतने बड़े टूर्नामेंट में खेलना हमेशा खास होता है। इस साल काफी अच्छे खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं और मैं जानता हूं कि प्रत्येक मुकाबले में मुझसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।’’

चैलेंजर्स श्रेणी में कार्तिकेयन मुरली, लियोन मेंडोंका, वैशाली आर, हरिका द्रोणावल्ली, अभिमन्यु पुराणिक, आर्यन चोपड़ा, अधिबान बस्करन, इनियान पी, दीप्तायन घोष और प्रणेश एम होंगे।

मास्टर्स चैंपियन को 25 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 15 लाख और 10 लाख मिलेंगे। चैलेंजर्स के विजेता को सात लाख और अगले साल मास्टर्स में जगह मिलेगी।