ओरिएंटल कप 2025 : डीपीएस वसंत कुंज और डीएवी साहिबाबाद की दमदार जीत
नई दिल्ली : ओरिएंटल कप 2025 के दूसरे दिन डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज ने विनय नगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ अपने डबल-हेडर में दोनों वर्गों में शानदार जीत दर्ज की।

वहीं, अन्य मुकाबलों में डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद और डीपीएस आर के पुरम ने लड़कों के वर्ग में प्रभावशाली जीत हासिल की, जबकि गर्ल्स कैटेगरी में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत सैफायर इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ लड़कों के वर्ग में 2–0 की ठोस जीत से की। यह दोनों गोल अथर्व सिंह ने किए। दोनों स्कूलों के बीच लड़कियों के मैच में निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ, जिसके बाद टैगोर इंटरनेशनल स्कूल ने पेनल्टी शूटआउट में 3–2 से जीत दर्ज की।

डीपीएस वसंतकुंज की लड़कों की टीम ने विहान मणि और कृष्णा कुमार के गोलों की बदौलत 2–0 से जीत हासिल की, जबकि लड़कियों की टीम ने अपने विरोधियों को 4–0 से हरा दिया। इस मैच में आयुषी गुप्ता ने दो गोल किए, जबकि आइशा नायर और अर्णा अरोड़ा ने एक-एक गोल किया।
दिन के पांचवें मैच में डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबा बाद ने फादर अग्नेल स्कूल, नोएडा को 3–1 से हराया। डीएवी के लिए अंशनाथ तिवारी और सागरलाहा ने गोल किए, जबकि फादर अग्नेल की टीम की ओर से एक आत्मघाती गोल भी हुआ। नोएडा की टीम की ओर से आरव शर्मा ने एक मात्र गोल किया। डीपीएस आरके पुरम का दिन मिश्रित रहा।
उनकी लड़कों की टीम ने ओरिएंटल कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में ब्लूबेल्स स्कूल को 4–1 से हराया। अर्जुन गुप्ता ने दो गोल किए, जबकि अफराज़ तारिक और जीनेशवासंदानी ने एक-एक गोल जोड़ा। ब्लूबेल्स के लिए एकमात्र गोल वीर कश्यप ने किया।

हालांकि, लड़कियों के वर्ग में डीपीएस आरकेपुरम को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाथों 2–0 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पलक और निधि ने गोल किए। ओरिएंटल कप 2025 का आयोजन कल भी जारी रहेगा, जिसमें कई नॉकआउट और दूसरे दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।
टीमें खिताब की दौड़ में शुरुआती बढ़त हासिल करने केलक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी। तीसरे दिन की शुरुआत लड़कियों के वर्ग में मिमा और स्ट्राइव के बीच एक प्रदर्शनी मैच से होगी, जिसके बाद लड़कों के वर्ग में डीएवी फरीदाबाद और सेंट फ्रांसिस डीसेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आमने-सामने होंगे।

सेंट फ्रांसिस स्कूल की टीम बाद में लड़कियों के वर्ग में नेवी स्कूल से भिड़ेगी। वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल का मुकाबला ग्रीन फील्ड्स पब्लिक स्कूल से होगा, जबकि गवर्नमेंट सर्वोदय को-एडस्कूल हेरिटेज ग्लोबल स्कूल से भिड़ेगा। मदर इंटरनेशनल स्कूल, संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल और अमिटी इंटरनेशनल (नोएडा) की लड़कों और लड़कियों की टीमें भी अपने दूसरे दौर के मैच खेलने उतरेंगी।
इनके साथ ही एयरफोर्स स्कूल, सुब्रोतो पार्क (लड़कोंकीटीम) और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल (लड़कियोंकीटीम) भी मैदान में वापसी करेंगी। इन मुकाबलों के साथ एक और दिन रोमांचक और ऊर्जावान फुटबॉल एक्शन का वादा करता है। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त ओरिएंटल कप ग्रास रूट फुटबॉल में अपनेबढ़ते योगदान के लिए सराहा जा रहा है।
यह टूर्नामेंट स्कूल टीमों को एक पेशेवर वातावरण में संरचित और प्रतिस्पर्धी खेल का अनुभव देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बनता जा रहा है।
ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स के टाइटल प्रायोजक होने के साथ-साथ, निविया स्पोर्ट्स (फुटबॉलपार्टनर) और ओशनबेवरेजेस (हाइड्रेशनपार्टनर) के सहयोग से यह टूर्नामेंट लगातार अपने आकार और महत्व में वृद्धि कर रहा है, और दिल्ली के स्कूल खेल कैलेंडर में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
दूसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम
लड़कों का वर्ग
• सैफायर इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा 2 – 0 टैगोर इंटरनेशनल स्कूल
• दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज 2 – 0 विनयनगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल
• डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद 3 – 1 फादर अग्नेल स्कूल, नोएडा
• दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम 4 – 1 ब्लूबेल्स स्कूल
• नेवी स्कूल को ज्ञान भारती स्कूल के खिलाफ वॉकओवर से जीत
लड़कियों का वर्ग
• टैगोर इंटरनेशनल स्कूल 0 (3) – (2) 0 सैफायर इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा
• दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज 4 – 0 विनयनगर बंगाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल
• गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल 2 – 0 दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम