Trending

दक्षिण अफ्रीका पर न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, सीफर्ट रहे जीत के हीरो

टिम सीफर्ट के आक्रामक नाबाद अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने मंगलवार को त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। सलामी बल्लेबाज सीफर्ट ने पहले ही ओवर में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाकर न्यूजीलैंड को चार ओवर बाकी रहते 135 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया।

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। कप्तान रस्सी वैन डेर डूसन (14) का पारी का आगाज करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और उनकी टीम आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। रीजा हेंड्रिक्स 37 गेंदों पर 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

जॉर्ज लिंडे ने नाबाद 23 रन बनाए। दोनों टीमें शनिवार को होने वाले फाइनल में फिर से भिड़ेंगी। उससे पहले गुरुवार को न्यूजीलैंड के सामने महत्वहीन मैच में मेजबान जिम्बाब्वे की चुनौती होगी। जिम्बाब्वे लगातार तीन मैच हार कर पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर है। न्यूजीलैंड की इस श्रृंखला यह दक्षिण अफ्रीका पर दूसरी जीत है।

टीम ने इससे पहले 21 रन से जीत दर्ज की थी। सिफर्ट ने एंडिले सिमेलेन द्वारा एक आसान कैच छोड़ने के बाद मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। सिफर्ट और डेवोन कॉनवे (14) ने पावरप्ले में टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड ने पहले छह ओवर में एक विकेट पर 55 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ से भटके हुए थे और उन्होंने कुल 17 वाइड दिए। सिमेलेन ने कॉनवे को आउट कर टीम की वापसी कराई। स्पिनर सेनुरा मुथुसामी (24 रन पर दो विकेट) ने रचिन रविंद्र (तीन) और मार्क चैपमैन (10) के विकेट लिए। सिफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए मुथुसामी के खिलाफ छक्का लगाकर 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।