Trending

केएल राहुल ने रचा इतिहास : इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे

सलामी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ एक बडी उपलब्धि हासिल की। बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर के क्लब में एंट्री मारी है।

साभार : गूगल

राहुल सुनील गावस्कर के बाद इंग्लैंड में बतौर सलामी बल्लेबाज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल इंग्लैंड में एक हजार रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

केएल राहुल के अलावा सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने दो शतक लगाए हैं।

केएल राहुल इंग्लैंड में 13 टेस्ट में 1029 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और दो फिफ्टी बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट में 1575 रन जड़े हैं।

राहुल द्रविड़ के नाम 13 टेस्ट में 1376 रन हैं। सुनील गावस्कर ने 16 टेस्ट में 1152 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के नाम 1096 रन हैं। केएल राहुल के पास कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। चौथे टेस्ट के लंच तक राहुल ने इंग्लैंड में कुल 1029 रन बना लिए हैं। उन्हें कोहली से आगे निकलने के लिए सिर्फ 67 रनों की जरूरत है।

भारत ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंच तक बिना कोई विकेट गंवाये 78 रन बनाकर ठोस शुरुआत की। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की भारतीय सलामी जोड़ी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लंच के समय तक भारत ने 26 ओवर में बिना विकेट गिरे 78 रन बनाए। राहुल ने 82 गेंदों में चार चौकों की मदद से 40 रन और यशस्वी जायसवाल ने 74 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं।