आयुष म्हात्रे : आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड में युवा सनसनी का उदय
आईपीएल के दौरान आयुष म्हात्रे का नाम सुना होगा, जब सीजन के खत्म होते-होते चेन्नई सुपर किंग्स ने इस युवा खिलाड़ी को अवसर मिला था। आयुष ने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी चमक बिखेर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

आईपीएल खत्म होने के बाद 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में तबाही मचाई। वनडे में वह अपना जलवा नहीं दिखा पाए हो, मगर रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने अंग्रेजो की खूब धुलाई की। 2 मैच की सीरीज में आयुष म्हात्रे ने 85 की औसत और 103.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 340 रन बनाए।
इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। युथ टेस्ट सीरीज में आयुष म्हात्रे अब 100 के अधिक स्ट्राइक रेट से 300 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 95.58 के स्ट्राइक रेट के साथ 455 रन बनाए थे। म्हात्रे ने ना केवल उनका रिकॉर्ड तोड़ा 100 के अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनें। इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट जीतने के लिए भारत के सामने 355 रनों का लक्ष्य रखा था।
इस स्कोर का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी तो गोल्डन डक पर आउट हो गए, आयुष म्हात्रे ने 80 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेल इंग्लैंड की सांसे बढ़ा दी थी।
जब भारत जीत से 65 रन दूर था तो खराब रोशनी और बारिश की वजह से मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। बता दें, दो मैच की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ा था और वह टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा था।