Trending

एबी डी विलियर्स का तूफान : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा

एबी डी विलियर्स की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 8वें मैच मंं इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 153 रनों का टारगेट रखा था।

साभार : गूगल

इस स्कोर को अफ्रीकी टीम ने कप्तान एबी डी विलियर्स के तूफानी शतक के दम पर 12.2 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। डी विलियर्स ने 41 गेंदों पर शतक जड़ते हुए कुल 116 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने सीजन का लगातार तीसरा मैच जीतते हुए डब्ल्यूसीएल अंक तालिका में अपना दबदबा बनाया हुआ है।

साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को बॉलआउट में हराया। मैच टाई होने के बाद डब्ल्यूसीएल में विजेता का फैसला सुपर ओवर से नहीं बल्कि बॉल आउट से हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका जीता।

इंग्लैंड से पहले उन्होंने गत चैंपियन भारत को पटखनी दी थी। साउथ अफ्रीका के साथ टॉप-4 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम है। भारत पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। युवराज सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया के दो मैच हुए हैं।

साभार : गूगल

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच रद्द कर दिया गया था जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को करारी हार मिली। बात साउथ अफ्रीका वर्सेस इंग्लैंड मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन ही बोर्ड पर लगा सकी।

39 रनों के साथ फिल मस्टर्ड टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। उनके अलावा कोई इंग्लिश बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए एबी डी विलियर्स ने 41 गेंदों पर शतक ठोका। उन्होंने कुल 51 गेंदों पर 15 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 116 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं उनके साथ पारी का आगाज करने उतरे हाशिम अमला ने 25 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।