एशिया कप : भारत-पाक मैच पर अजहरुद्दीन का फूटा गुस्सा, बोली ये बात
एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से यूएई में होगा। फैंस इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

इसके बाद भारत क्रिकेट के किसी भी मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने का मन ही बना रहा था कि अचानक 14 सितंबर को एशिया कप 2025 के शेड्यूल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलता है। ऐसे में फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से इस बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। अजहरुद्दीन चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो, मगर उनका कहना है कि अगर हम पाकिस्तान से द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं तो इंटरनेशनल इवेट्स पर भी नहीं खेलना चाहिए।
बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्वीपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी। हालांकि दोनों देश बहुराष्ट्री टूर्नामेंट में जरूर एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं। एशिया कप का शेड्यूल सामने आने के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि सब कुछ होना चाहिए, या अगर ऐसा नहीं होता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
यदि आप द्विपक्षीय मैच नहीं खेल रहे हैं, तो आपको अंतरराष्ट्रीय इवेंट में भी नहीं खेलने चाहिए, मेरा यही मानना है। लेकिन सरकार और बोर्ड जो भी फैसला करेंगे, वही होगा…।” हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भी पहलगाम हमले का हवाला देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया।
भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया। इस मुद्दे पर जब अहजरुद्दीन से राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, “दिग्गजों की लीग आधिकारिक नहीं है, इसे आईसीसी या बीसीसीआई द्वारा मंजूरी नहीं दी गई है, इसे निजी तौर पर आयोजित किया जाता है लेकिन एशिया कप एसीसी द्वारा संचालित एक टूर्नामेंट है।”