Trending

700+ रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने शुभमन गिल

रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इंग्लैंड में एक ही टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि चौथे टेस्ट के पांचवें दिन ये कारनामा किया।

@BCCI

शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले कप्तानों की प्रतिष्ठित सूची में सर डॉन ब्रैडमैन (दो बार), सर गारफील्ड सोबर्स, ग्रेग चैपल, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, ग्राहम गूच और ग्रीम स्मिथ के साथ शामिल हो गए हैं।

शुभमन गिल इस दौरे पर शानदार फॉर्म में हैं। भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में चार शतक जड़ दिए हैं। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में शुभमन गिल ने 228 गेंद में 100 रन पूरे किए। भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन बनाए। इसके बाद सुनील गावस्कर ने घर पर 1979 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 732 रन ठोके। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ घर पर 712 रन बनाए थे। वहीं शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

इससे पहले शनिवार को भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में 650 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के 631 रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा।

वहीं गिल ने SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में खेली गई टेस्ट सीरीज में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2014/15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन बनाए थे। भारत ने चौथे टेस्ट के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लंच तक चार विकेट पर 223 रन बना लिये है। हालांकि भारत अभी भी इंग्लैंड की 311 रन की बढ़त से 88 रन पीछे है।इंग्लैंशड को इस सेशन में दो बहुमूल्य विकेट मिले हैं।

केएल राहुल शतक से चूके तो शुभमन गिल ने अपने करियर का नौंवा और सीरीज का चौथा शतक बनाया लेकिन भारत अभी भी मुश्किलों में है। उन्हों ने इस सेशन 26 ओवर में 49 रन बनाए हैं, जबकि दो विकेट गंवाए हैं। अब देखना होगा कि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अगले सेशन में कैसे खेलते हैं।