Trending
असम के कछार में पुलिस ने जब्त किए 6 करोड़ के याबा टैबलेट, दाे गिरफ्तार

कछार (असम) : असम में कछार जिले की पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीली याबा टैबलेट की बड़ी खेप जब्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 20 हजार याबा टैबलेट बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ लड़ाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, असम पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ एक और करारा प्रहार। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार “असम अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान के तहत नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।