100 टी-20 मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई, जम्पा ने बनाया खास रिकॉर्ड, देखें उनके करियर के आंकड़े
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मुकाबले में उतरे तो उन्होंने एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं।

जम्पा से पहले इस उपलब्धि तक ऑस्ट्रेलिया के केवल तीन ही खिलाड़ी पहुंचे हैं। इनमें से दो खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं, जबकि एक खिलाड़ी अभी भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव है। एडम जम्पा जब सेंट किट्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में उतरे तो वह उनका ऑस्ट्रेलिया के लिए 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच था।
इस तरह वे ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान आरोन फिंच के क्लब में शामिल हो गए। इन्हीं तीन खिलाड़ियों ने जम्पा से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 क्रिकेट में 100 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं। मैक्सवेल 121, वॉर्नर ने 110 और फिंच ने 103 मैच खेले हैं, जबकि जैम्पा के 100 मैच हो चुके हैं।
जम्पा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 100 मैचों की 99 पारियों में कुल 124 विकेट निकाले हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 7.31 का रहा है।
21.26 के औसत से उनको विकेट मिले हैं। एक बार उन्होंने अपने करियर में फाइव विकेट हॉल भी प्राप्त किया है। 19 रन देकर उन्होंने 5 विकेट निकाले थे। बल्लेबाजी में वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं, क्योंकि वे 11वें नंबर पर अक्सर बल्लेबाजी करते हैं। सिर्फ 68 रन ही वे 22 पारियों में बना सके हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि आखिरी के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ती।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा मैच
121 मैच : ग्लेन मैक्सवेल
110 मैच : डेविड वॉर्नर
103 मैच : आरोन फिंच
100 मैच : एडम जम्पा