उमेश यादव ने नाग पंचमी पर किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारतीय गेंदबाज उमेश यादव ने नाग पंचमी पर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए। महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

महाकालेश्वर सबसे निचले हिस्से में, बीच मं. ओंकारेश्वर और नागचंद्रेश्वर सबसे ऊपर स्थापित हैं। तीर्थयात्री और दर्शनार्थी नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकते हैं। हजारों भक्त भस्म आरती और जलाभिषेक के लिए आते हैं, जहां घंटियों की आवाज के साथ भक्तिपूर्ण मंत्र गूंजते हैं। श्रावण (सावन) सभी महीनों में सबसे शुभ माना जाता है।
https://www.instagram.com/tanya_wadhwa/p/DMq8meHK2p5/
तमिल धर्मग्रंथों में इसे अवानी कहते है और यह सौर वर्ष का पांचवां महीना है। इस दौरान प्रत्येक दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ होता है और भक्त आशीर्वाद लेने के लिए शिव मंदिरों में पूजा और वैदिक अनुष्ठान करते हैं। 2010 में यादव ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और तीनों फॉर्मेट में देश की अगुवाई की है।
141 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, उन्होंने 31.62 की औसत से 288 विकेट लिए हैं, जिसमें 88 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनके करियर में तीन बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट हैं।
टेस्ट में, यादव ने 57 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.95 की औसत से 170 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
उस मैच में, यादव ने 40 ओवरों में 131 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके बाद, उन्हें फिर टीम में नहीं चुना गया और वे एक और मौके का इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है। पांचवां टेस्ट ओवल में खेला जाएगा।