आईटीएफ विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगे आलोक भटनागर
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व नंबर-1 और अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी आलोक भटनागर, जो वर्तमान में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL–UPPCL) में कार्यरत हैं,
को अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) द्वारा 3 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित होने वाली आईटीएफ विश्व मास्टर्स टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 22 देशों की टीमें भाग लेंगी। आलोक 55+ आयु वर्ग में टीम चैंपियनशिप के साथ-साथ व्यक्तिगत सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
आलोक भटनागर अब तक कई ITF खिताब जीत चुके हैं और वर्तमान में भारत में डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में नंबर 1 रैंक पर काबिज हैं। उनकी सिंगल्स में विश्व रैंकिंग 106 और डबल्स में 31वीं (55+ वर्ग में) है।
बताते चले कि आलोक भटनागर को पिछले वर्ष मैक्सिको में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन वे व्यक्तिगत कारणों से प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके थे।
इस बार भारतीय टीम में आलोक के साथ शामिल हैं:
पवन कपूर (कप्तान), राज दत्त और लक्ष्मीकांत तंवर।
महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी:
विभा चौधरी (कप्तान), मंजू चौहान, बबीता मोहन और सोहिनी कुमारी।
50+ आयु वर्ग में भारत की टीम होगी:
जगदीश तंवर (कप्तान), दीपक बगोरा, अजीत सेल और सुनील लुल्ला।