Trending

पाकिस्तान चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हेस्टिंग्स का ओवर बना ‘हास्यास्पद’

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 12वां मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया।

साभार : गूगल

इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने अपने ओवर के दौरान कुल 18 गेंद डाली, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हंसते हुए नजर आए। वहीं हेस्टिंग्स इस दौरान अपना ओवर भी खत्म नहीं कर सके, क्योंकि पाकिस्तान ने इसी ओवर में 20 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने 18 गेंद के ओवर में 12 वाइड और एक नो-बॉल डाली। हेस्टिंग्स अपने इस ओवर में सिर्फ पांच लीगल गेंद डाल सके, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से ये मैच हार गया। पाकिस्तान ने सात ओवर में बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए थे, उसे जीत के लिए सिर्फ 20 रन चाहिए थे।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्रेट ली ने उन्हें गेंद थमाई। हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉन ने शोएब मकसूद को ओवर की शुरुआत लगातार पांच वाइड गेंद डालकर की।

एक समय उन्होंने एक गेंद ऐसी फेंकी, जिसे देखकर पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मकसूद देखकर भी मुस्कुराने लगे। सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स के ओवर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पहली लीगल गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शरजील खान ने चौका लगाया। गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने फिर नो बॉल डाली, और फिर एक वाइड गेंद डाली।

फ्री हिट पर सिर्फ एक रन बना। उन्होंने फिर वाइड गेंद डाली और फिर एक गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। इसके बाद गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने पांच वाइड गेंद डाली। जिसके बाद पाकिस्तान ने 12.1 ओवर पहले मैच जीता।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में सभी विकेट पर 74 रन ही बना सकी। पाकिस्तान से सईद अजमल ने 6 विकेट चटकाए। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 7.5 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।