ओवल टेस्ट : इंग्लैंड ने किए चार बड़े बदलाव, स्टोक्स समेत तीन खिलाड़ी बाहर
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी गई है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोट के कारण ओवल में होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे।

इंग्लैंड के चयन पैनल ने भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के चलते उपलब्ध नहीं हैं। बेन स्टोक्स ने बल्ले और गेंद से शानदार फॉर्म में हैं।
इंग्लैंड के कप्तान 4 मैचों में 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने मैनचेस्टर में शतक भी लगाया था। स्टोक्स इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
स्पिनर लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी टीम में नहीं हैं। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
वह जारी सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्टोक्स को चौथे मैच में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अंतिम मैच से बाहर हुए। स्टोक्स को ओवल टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिसके चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी को लड़खड़ाता देख वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने दिन के खेल की समाप्ति तक 77 रन बना लिए थे। अगले दिन स्टोक्स ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 141 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
चौथे दिन स्टोक्स ने एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन अंतिम दिन उन्होंने खुद ही इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने का फैसला किया।
स्टोक्स ने कुल 11 ओवर की गेंदबाजी की और 33 रन देते हुए के एल राहुल का विकेट चटकाया। भारत ने यह मैच बचा लिया और इंग्लैंड मैनचेस्टर में सीरीज अपने नाम नहीं कर पाया। इंग्लैंड के सामने अब स्टोक्स की अनुपस्थिति में घर पर सीरीज जीतने की चुनौती होगी।
भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट को ड्रॉ कराकर पांच मैच की सीरीज को जीवंत रखा है। वह पांचवें मैच में सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा। वहीं इंग्लैंड की टीम के पास 3-1 से सीरीज को अपने नाम करने का मौका होगा। मैनचेस्टर में भारत ने हार की कगार पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी करके मैच को ड्रॉ कराया था जिससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा।
5वें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग