राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह :

द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का  आयोजन 14 से 15 सितंबर 2022 को गुजरात के सूरत में किया गया।  इस  अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गयी ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अमित शाह, माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, विशिष्ट अतिथिगण भूपेंद्र भाई पटेल, माननीय मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार, माननीय अतिथिगण अजय कुमार मिश्रा,  निशीथ प्रमाणिक माननीय गृह राज्य मंत्री एवं  आर  के रंजन सिंह, माननीय राज्य मंत्री शिक्षा मंत्रालय व विदेश मंत्रालय ने न्यास के स्टाल में प्रदर्शित पुस्तकों का अवलोकन किया और हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा ज्ञानवर्धित समाज को बढ़ावा देने के लिए न्यास के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक  युवराज मलिक एवं उपनिदेशक  राकेश कुमार भी उपस्थित थे।