Trending

ओवल टेस्ट से पहले बोले शुभमन गिल, पिच पर घास, बुमराह पर फैसला मैच से पहले

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से ओवल में होगा और उससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने कई अहम मुद्दों पर जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता, वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन, अर्शदीप सिंह की तैयारी और गौतम गंभीर-पिच क्यूरेटर विवाद पर अपनी बात रखी।

साभार : गूगल

गिल ने बताया कि पिच पर घास काफी है और मौसम का असर भी रहेगा, इसलिए बुमराह के खेलने पर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। वहीं, डेब्यू में प्रभावित न कर पाने वाले अंशुल कंबोज की जगह अर्शदीप को तैयार रहने को कहा गया है।

गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच हुए विवाद पर गिल ने कहा—”मैं नहीं जानता क्या हुआ, लेकिन हमने यहां पहले भी कई बार पिच देखी है और कोई दिक्कत नहीं हुई।”

उन्होंने इस विवाद को बेवजह बताया। गिल ने इंग्लैंड की स्पिनरविहीन टीम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत के पास जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे काबिल फिरकी गेंदबाज हैं, जो फिर से अपना जलवा दिखा सकते हैं।