इंग्लैंड में सीरीज जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देंगे भारतीय युवा
साल के अंत में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली अंडर 19 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान आयुष म्हात्रे, उप कप्तान विहान मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे से लौटे हैं, जहां इन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था।

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत तीन वनडे और चार दिवसीय दो मैच खेलेगा, जिसकी शुरुआत 21 सितंबर को पहले सीमित ओवरों की सीरीज के साथ होगी। टीम का यह दौरा 10 अक्टूबर को समाप्त होगा। मुख्य भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दौरे के लिए टीम घोषित की
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘जूनियर चयन समिति ने सितंबर में होने वाले आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। भारत की अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो बहुदिवसीय मैच खेलेगी।’’
भारत की अंडर-19 टीम हालिया इंग्लैंड दौरे से लौटी है, जहां उसने युवा एकदिवसीय मैचों में मेजबान टीम को 3-2 से हराया, जबकि दो यूथ टेस्ट मैच ड्रॉ रहे।
भारत के शीर्ष क्रम ने मेहमान टीम को एकदिवसीय सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी और विहान के शतकों से टीम ने वॉर्सेस्टर में चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 363 रन का विशाल स्कोर बनाकर जीती और सीरीज में विजयी बढ़त बनाई। जूनियर चयन समिति ने पांच स्टैंडबाई खिलाड़ियों को चुना है।
भारत अंडर 19 टीम : आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उद्धव मोहन और अमन चौहान
स्टैंडबाय प्लेयर्स: युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण, बीके किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बग्गा
शेड्यूल
एकदिवसीय सीरीज:
पहला मैच: 21 सितंबर
दूसरा मैच: 24 सितंबर
तीसरा मैचः 26 सितंबर
चार दिवसीय मैच
पहला मैचः 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक
दूसरा मैचः सात से 10 अक्टूबर तक