मेसी का जादू फिर चला : इंटर मियामी ने लीग कप में किया शानदार आगाज़
दिग्गज अर्जेंटीना फुटबॉलर लियोनेल मेसी जिस चीज के लिए फेमस हैं, उन्होंने फिर से वही करिश्मा कर दिया। लियोनेल मेसी के मैच के अंतिम पलों में दिखाए गए करिश्मे से इंटर मियामी ने लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जीती।

इंटर मियामी ने एटलस को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। मेजर लीग सॉकर द्वारा ऑल-स्टार भाग नहीं देने के कारण एक मैच के लिए निलंबित किए जाने के बाद मेसी और उनके साथी जोर्डी अल्बा का यह पहला मैच था। लियोनेल मेसी और जोर्डी अल्बा के समर्थन में उनक क्लब इंटर मियामी ने आवाज उठाई थी।
इंटर मियामी के मालिक जॉर्ज मास ने शुक्रवार को एक मैच के निलंबन के बारे में कहा था, ‘‘यह उनकी समझ से परे है कि प्रदर्शनी मैच में भाग न लेने पर सीधे निलंबन क्यों हो जाता है?’’ मुकाबले की बात करें तो लियोनेल मेसी ने स्टॉपेज टाइम के आखिरी मिनट में मार्सेलो वीगन्ड्ट की विजयी गोल करने में मदद की।
लियोनेल मेसी और मार्सेलो ने जो गोल किया, उसे वैलिड करार देने के लिए वीडियो रिव्यू सिस्टम का सहारा लेना पड़ा। मेसी ने 58वें मिनट में टेलास्को सेगोविया के गोल में भी मदद की थी। रिवाल्डो लोज़ानो ने 80वें मिनट में एटलस की तरफ से बराबरी का गोल किया।
इस मैच में अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने इंटर मियामी के लिए डेब्यू किया। मेसी के राष्ट्रीय टीम के साथी डी पॉल ने पिछले हफ्ते क्लब के साथ आधिकारिक तौर पर करार किया था। जल्द ही उनको पहले मैच में इंटर मियामी ने उतारा।
लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अब इंटर मियामी ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम के खाते में 3 पॉइंट्स हैं। पॉइंट्स पोर्टलैंड और मिनेसोटा के खाते में भी हैं, लेकिन इन टीमों का गोल डिफरेंस ज्यादा है और पहले और दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। ग्रुप ए और ग्रुप बी में 18-18 टीमें हैं।