Trending

मकाऊ ओपन : भारतीय शटलर तरूण मन्नेपल्ली और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

भारतीय तरूण मन्नेपल्ली शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग के ली चियुक यू को हराकर मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि लक्ष्य सेन ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई।

साभार : गूगल

उन्होंने दुनिया के 15वीं रैंकिंग वाले ली को 19 . 21, 21 . 14, 22 . 40 से हराया। इससे पहले वह फरवरी में जर्मन ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। अब उनका सामना चीन के हू झे अन से होगा।

राष्ट्रमंडल खेल विजेता लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के चिको औरा द्वि वार्डोयो को 21 . 14, 14 . 21, 21 . 17 से हराया। वहीं आयुष शेट्टी को मलेशिया के जस्टिन होह ने 21 . 18, 21 . 16 से हराया। महिला एकल में रक्षिता रामराज को थाईलैंड की बुसानन आंगबामरूंगफान ने 14 . 21, 21 . 10, 21 . 10 से हराया।

मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को मलेशिया के जिम्मी वोंग और लेइ पेइ जिंग ने 19 . 21, 21 . 13, 21 . 18 से हराया। पुरुष युगल में पृथ्वी रॉय और के साइ प्रतीक को मलेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप ने 21 . 18, 21 . 18 से हराया।