Trending

सेवास्तोवा ने उलटफेर कर पेगुला को हराया, ओसाका से होगा अगला मुकाबला

दो बार की गत विजेता जेसिका पेगुला नेशनल बैंक ओपन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अनास्तासिया सेवास्तोवा से 6 . 3, 4 . 6, 1 . 6 से हार गई। लाटविया की सेवास्तोवा 2018 में 11वीं रैंक पर थी लेकिन अब 386वें स्थान पर खिसक गई। अब उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने लाटविया की येलेना ओस्टापेंको को 6 . 2, 6 . 4 से हराया।

साभार : गूगल

अन्य मैचों में विंबलडन चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जर्मनी की इवा लिस को 6 . 2, 6 . 2 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क की क्लारा टाउसन से होगा जिन्होंने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6 . 3, 6 . 0 से हराया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने इंग्लैंड का एम्मा राडूकानू को 6 . 2, 6 . 1 से हराया। अब वह यूक्रेन की दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से खेलेंगी जिन्होंने रूस की अन्ना कालिंस्काया को 6 . 1, 6 . 1 से शिकस्त दी। छठी वरीयता प्राप्त अमेरिका की मेडिसन कीस ने हमवतन कैटी मैकनैली को 2 . 6, 6 . 3, 6 . 3 से हराया।