Trending

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में एनआईए का छापा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मंगलुरु, चिक्कमगलुरु और हासन जिलों में की गई।

एनआईए के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 मेमोरी कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। जांच एजेंसी इस हत्या के पीछे की साजिश, नेटवर्क और अन्य कड़ियों की जांच में जुटी हुई है।

इसी साल मई महीने में मंगलुरु में सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अब्दुल सफवान और उसके साथियों पर है। हत्या के लिए धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था और इसका मकसद समाज में दहशत फैलाना था। एनआईए ने इस मामले को जून में स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में लिया था।