Trending

एशियाई अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप : सागर और हर्ष का शानदार प्रदर्शन

भारत के सागर (55 किग्रा) और हर्ष (60 किग्रा) ने शनिवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई। सागर भूटान के ताशी योएजर के खिलाफ तीनों दौर में बेहतर मुक्केबाज़ रहे जबकि हर्ष ने चतुराई से खेलते हुए चीन के जियाबाओ युआन को हराया।

साभार : गूगल

भारतीय दल के लिए यह एक और मिला-जुला दिन रहा। शनिवार को अन्य भारतीयों में विश्वनाथ सुरेश ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के बेहरुज खोलदोरोव के सामने चुनौती पेश की, लेकिन 2-3 से हार गए जबकि प्रीत मलिक पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के इल्या कलिनिन से 1-4 से हार गए।

महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में देविका घोरपड़े को वियतनाम की थी नोक ट्रान न्युगेन के खिलाफ 0-5 से हार मिली। वहीं कार्तिक दलाल को पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में फिलीपींस के ब्रैंडन सोरियानो के खिलाफ इसी अंतर से हार मिली।