जडेजा ने रचा इतिहास: 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर को भी पछाड़ा
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने अपने बल्ले से खूब गदर मचा। लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा। यह जडेजा का तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का 5वां अर्धशतक और कुल छठा 50 प्लस का स्कोर है।

जडेजा ने इसी के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, साथ ही वह सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भारतीय बन गए हैं। बता दें, पांचवां टेस्ट जीतने के लिए भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम तीसरे दिन के अंत तक 1 विकेट पर 50 रन बोर्ड पर लगा चुकी है।
रवींद्र जडेजा से पहले टेस्ट क्रिकेट में ऐसे दो ही बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में छठे या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 6 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे, मगर इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर जडेजा इस लीजेंड्री लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
आखिरी बार ऐसा पाकिस्तान के वसीम राजा ने 1976/77 में किया था। अब 48 साल बाद कोई खिलाड़ी इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाया है। वहीं रवींद्र जडेजा अब इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लीजेंड्री बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड धवस्त किया है।
किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में छठे या उससे नीचे के क्रम पर सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर
6 – गेरी एलेक्ज़ेंडर (वेस्टइंडीज) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1960/61
6 – वसीम राजा (पाकिस्तान) बनाम वेस्ट इंडीज, 1976/77
6 – रवींद्र जडेजा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025
इंग्लैंड में एक सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
6 – रवींद्र जडेजा (2025)
5 – सुनील गावस्कर (1979)
5 – विराट कोहली (2018)
5 – ऋषभ पंत (2025)