साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का संघर्ष बेकार, ईस्ट दिल्ली राइडर्स रोमांचक मैच में जीती
दिल्ली प्रीमियर लीग के साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स का पहला मैच काफी रोमांचक रहा। आयुष बदोनी की साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को इस मैच में हार मिली। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के रोहन राठी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए थे, इस स्कोर को ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 5 विकेट रहते चेज किया और सीजन की पहली जीत दर्ज की। शानदार ओपनिंग सेरेमनी और बारिश की खलल के बाद मैच थोड़ा देरी से शुरू हुआ।
ओवर में किसी तरह की कोई कटौती नहीं हुई। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। सार्थक रे ने 41 तो अभिषेक खंडेलवाल ने 40 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान अयुष बदोनी 20 गेंदों पर 25 ही रन बना सके। अजय अहलावत और आशीष मीणा ने इस दौरान 2-2 विकेट चटकाए।
170 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में टीम 42 रन ही बना सकी। कप्तान अनुज रावत ने 35 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेल टीम को जीत की राह दिखाई। अंतिम गेंद पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स को जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी।
पहली पांच गेंदों पर दो नो बॉल सहित ईस्ट दिल्ली ने 13 रन बटोर लिए थे, आखिरी गेंद पर 2 रनों की दरकार थी, तब रोहन राठी ने मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।