Trending

संजय बांगर ने की आकाश दीप की तारीफ, कहा – ‘असली बल्लेबाज की तरह खेले’

तेज गेंदबाज आकाश दीप की बल्लेबाजी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर ने जमकर सराहा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में मेहमान टीम को मजबूती दी। उन्होंने 12 चौकों से 66 रनों की पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन जुटाए।

साभार : गूगल

इस जोड़ी ने न केवल भारतीय पारी को संभाला, आने वाले बल्लेबाजों के लिए शानदार मंच तैयार किया। उन्होंने कहा, “आकाश दीप ने बेथेल के खिलाफ पहले ही ओवर में अपने मौके भुनाए, लेकिन उसके बाद, बहुत सोच-समझकर खेले।

उन्होंने एक असली बल्लेबाज की तरह खेला। वह बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, और ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत को फॉलोऑन से बचाने वाले खिलाड़ी वही थे। उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और शॉर्ट गेंदों से नहीं डरे।

उन्होंने कहा, “जब फील्ड आगे थी, तो उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया। जब फील्ड पीछे थी, तो संभलकर खेलते हुए विकेटों के बीच शानदार रनिंग की। यशस्वी जायसवाल का उस साझेदारी में योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने पक्का किया कि आकाश दीप अपने जोन में बने रहें और दोनों ने मिलकर मजबूत साझेदारी की।”

भारत पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप के अलावा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जमाए, जिसकी वजह से भारत ने 396 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया।

जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए। मोहम्मद सिराज भारत को पहली सफलता दिला चुके हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन की दरकार है।