एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप : शिवम- मौसम ने दिखाया दम, अगले दौर में इंट्री
भारतीय शिवम और मौसम सुहाग ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्गों में विपरीत अंदाज में जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में, शिवम ने तुर्कमेनस्तिान के बेज़िरगेन अन्नायेव के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए सर्वसम्मत फैसला हासिल किया। बाद में, मौसम ने 65 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के नूरकाब्युली मुखित के दबाव में दृढ़ता दिखाते हुए 3:2 से जीत दर्ज की।
अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप भारत के उभरते सितारों को एशिया के कुछ सबसे कठिन प्रतद्विंद्वियों के खिलाफ अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान करती हैं।
भारत ने 40 मुक्केबाजों का एक मजबूत दल उतारा है। इसमें प्रत्येक आयु वर्ग में 20 खिलाड़ी हैं जिनमें चैंपियन और घरेलू सर्किट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले संभावित प्रतिभाओं का एक बेहतरीन तालमेल है।
अंडर-19 आयु वर्ग में भारतीय दल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका क्योंकि शुभम को 60 किग्रा वर्ग के मुकाबले में कजाखस्तान के टोर्टुबेक आदिलेट के खिलाफ 0:5 से हार मिली। दिन में बाद में अंडर-22 आयु वर्ग में भी तीन भारतीय मुक्केबाज मैदान में उतरेंगे।