बुमराह की गैरहाज़िरी से उठे सवाल, रिपोर्ट में घुटने की चोट का खुलासा
स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर तीन ही टेस्ट खेलेंगे, यह बात मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पहले ही साफ कर दी थी। जब बुमराह ने मैनचेस्टर में अपना तीसरा टेस्ट खेलता तो हर किसी को अहसास था कि वह ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे।

सीरीज दांव पर थी तो कुछ कन्फर्म नहीं थी, मगर जब टॉस पर शुभमन गिल ने बताया कि बुमराह 5वां टेस्ट नहीं खेल रहे हैं तो हर जगह उनके वर्कलोड की बातें होने लगी। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पांचों टेस्ट खेले थे जिसका खामियाजा उन्हें चोटिल होकर उठाना पड़ा था।
एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि बुमराह वर्कलोड नहीं बल्कि इंजरी के चलते 5वां टेस्ट नहीं खेले। 5वें टेस्ट में हिस्सा ना लेने के बाद बीसीसीआई ने 31 जुलाई को जसप्रीत बुमराह को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज करने की जानकारी दी।
बीसीसीआई ने लिखा, ‘बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है।’ हालांकि इसमें कहीं भी इंजरी को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।
रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह वर्कलोड के चलते नहीं बल्कि घुटने की चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर हुए। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से, बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।
अच्छी बात यह है कि यह कोई बड़ी चोट नहीं है और इसके लिए सर्जरी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।” 31 वर्षीय इस तेज गेंदबाज के बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने की उम्मीद है।
5वां टेस्ट मैच न खेल पाने के बावजूद, बुमराह ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और तीन मैचों में 26.00 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसमें दो बार पारी में पांच विकेट हॉल भी हैं। उनका सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में रहा, जहां उन्होंने सपाट पिच पर 33 ओवर तक कड़ी मेहनत की।