Trending
क्लारा टॉसन ने किया बड़ा उलटफेर, विंबलडन चैंपियन स्वियातेक को हराया
डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने दूसरी वरीयता प्राप्त विंबलडन विजेता पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7 . 6, 6 . 3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

टॉसन ने स्वियातेक के हाथों विंबलडन की हार का बदला चुकता कर दिया। अब उनका सामना अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 4 . 6, 6 . 3, 7 . 5 से हराया।
टॉसन ने जनवरी में न्यूजीलैंड में एकमात्र टूर खिताब जीता था। जापान की नाओमी ओसाका भी लाटविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6 . 1, 6 . 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अब उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6 . 4, 6. 1 से हराया।