Trending

जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में यूपी के कृष्णा यादव ने जीता रजत पदक

लखनऊ। लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के उभरते हुए तैराक कृष्णा यादव ने अहमदाबाद में आयोजित 51वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता–2025 में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में चमका लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का तैराक

अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन कृष्णा ने बालक ग्रुप- 2 की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 00:59.98 सेकंड के समय के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

अयोध्या निवासी कृष्णा यादव तीन वर्ष पूर्व 12 वर्ष से कम उम्र में स्पोर्ट्स हॉस्टल पहुंचे थे। उन्होंने कोच (एनआईएस) उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में शुरुआती ट्रेनिंग ली। इसके बाद निशिथ दीक्षित (एनआईएस) से उन्होंने लखनऊ में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लिया।

उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर ने कहा कि कृष्णा यादव की यह सफलता न सिर्फ उनकी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की सुनियोजित खेल संरचना और प्रशिक्षण प्रणाली की सार्थकता का प्रमाण भी है।