Trending
नेशनल बैंक ओपन : ज्वेरेव ने पोपिरिन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी करके ऑस्ट्रेलिया के 18वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जर्मन खिलाड़ी और 2017 के चैंपियन ज्वेरेव ने पिछली बार के विजेता पोपिरिन को 6-7 (8), 6-4, 6-3 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला रूस के कारेन खाचानोव या अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन से होगा।
ज्वेरेव 75वीं बार एटीपी टूर के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे हैं। वह अपने कुल 25वें और एटीपी 1000 मास्टर्स टूर्नामेंट में आठवें ख़िताब की तलाश में हैं।