Trending
अर्जुन एरिगेसी को अनीश गिरि और विदित गुजराती से मिलेगी कड़ी चुनौती
भारतीय नंबर वन खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में नीदरलैंड के अनीश गिरि और हमवतन विदित गुजराती से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

टूर्नामेंट में विजेता को एक करोड़ रूपये मिलेंगे। पहली बार इसमें मास्टर्स और चैलेंजर्स वर्ग में क्लासिकल राउंड रॉबिन प्रारूप में नौ से अधिक दौर होंगे।
दो सत्र में सात दौर खेले जाते थे। इसमें 19 ग्रैंडमास्टर्स खेलेंगे और फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे जो 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह पाने के लिये अहम होंगे। टूर्नामेंट में निहाल सरीन और जर्मनी के विंसेंट केमेर भाग ले रहे हैं। चैलेंजर्स वर्ग में डी हरिका , आर वैशाली, हर्षवर्धन जीबी , अभिमन्यु पुराणिक , ग्रैंडमास्टर अधिबान भास्करन भी खेलेंगे।