Trending
राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में कृष्णा यादव ने अब जीता स्वर्ण
लखनऊ। अहमदाबाद में आयोजित ने 51वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में एक दिन पहले रजत पदक जीत चुके लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल के प्रतिभाशाली तैराक कृष्णा यादव ने आज बालक गुप 2 की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में कृष्णा ने 00:26.08 सेकंड का शानदार समय निकाला।

अयोध्या निवासी कृष्णा यादव तीन वर्ष पूर्व 12 वर्ष से कम उम्र में स्पोर्ट्स हॉस्टल पहुंचे थे। उन्होंने कोच (एनआईएस) उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में शुरुआती ट्रेनिंग ली। इसके बाद निशिथ दीक्षित (एनआईएस) से उन्होंने लखनऊ में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लिया। उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर कृष्णा यादव को इस सफलता के लिए बधाई दी।