Trending

भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन : सात पदक पक्के

भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने पदक पक्के कर लिए हैं।

@BFI_official

अंडर 19 वर्ग में यशिका (51 किलो), निशा (54 किलो), मुस्कान (57 किलो), विनी (60 किलो) , निशा (65 किलो) , आकांक्षा (70 किलो), आरती कुमारी (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंची।

भारत अंडर 22 वर्ग में एक दर्जन से अधिक पदक पक्के कर चुका है। यशिका ने उजबेकिस्तान की मुख्तसर अलीवा को 3-2 से हराया, निशा ने 54 किलोवर्ग में किर्गीस्तान की मिलाना शिखशाबेकोवा को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने के आधार पर हराया।

मुस्कान ने उजबेकिस्तान की रूबिया रवशानोवा को सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में हराया। विनी ने किर्गीस्तान की अदेलिया किजी को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने पर हराया। निशा ने 65 किलोवर्ग में चीनी ताइपे की यू एन लि को तीन राउंड के बाद सर्वसम्मति से लिए गए फैसले पर हराया।

आकांक्षा ने मंगोलिया की एनखगेरेल गेरेलमंख को पहले ही दौर में आरएससी पर हराया। आरती ने कजाखस्तान की जरीना टी को 4-1 से हराया। सुमन कुमारी को 48 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान की मफ्तुना मुसुरमोनोवा ने 3-2 से हराया।