Trending

भारतीय क्रिकेट का SENA देशों में दबदबा : पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

भारतीय टीम ने पिछले पांच साल में SENA देशों में यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इन दो दर्जन से ज्यादा टेस्ट मैचों में से भारत ने आधे टेस्ट मैच भी नहीं जीते हैं, लेकिन फिर भी रिकॉर्ड दमदार है, क्योंकि दो सीरीज भारत ने गंवाई हैं, 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं और एक सीरीज भारत ने इन देशों में जीती भी है।

साभार : गूगल

यही वजह है कि भारत ने पिछले पांच साल में इन चार देशों में दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस दौरान दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भी भारत ने हारे हैं।

भारत ने SENA देशों में पिछले पांच साल में कुल 26 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि 13 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।

वहीं, चार मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, लेकिन सोचने और समझने वाली बात ये है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि इंग्लैंड में दो बार टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराया है।

इसके अलावा दो सीरीज भारत ने साउथ अफ्रीका में खेली हैं, जिनमें एक सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, जबकि एक सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम दो सीरीज इन चार देशों में पिछले पांच साल में हारी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का दौरा शामिल है, जो 2024-25 में खेला गया था। न्यूजीलैंड का दौरा इन पांच सालों में भारतीय टीम ने किया नहीं है।

भारत ने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था, उसमें 2-0 से करारी हार मिली थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर इतिहास रचा था।

टीम इंडिया परफॉर्मेंस

ऑस्ट्रेलिया में भारत – 9 टेस्ट खेले (3 जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ)
साउथ अफ्रीका में भारत – 5 टेस्ट खेले (2 जीते और 3 हारे)
न्यूजीलैंड में भारत (कोई सीरीज नहीं)
इंग्लैंड में भारत 10 टेस्ट (4 जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ)
डब्ल्यूटीसी में इंग्लैंड में भारत 2 टेस्ट (2 हारे)
कुल 26 टेस्ट खेले (9 जीते, 13 हारे और 4 ड्रॉ)