भारतीय सर्फरों का जलवा, हरीश और अरुण एशियाई चैंपियनशिप के तीसरे दौर में
भारतीय हरीश प्रकाश और तयिन अरुण ने बुधवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप के अंडर-18 बालक वर्ग के तीसरे दौर में जगह बनाई। टूर्नामेंट के तीसरे दिन अरुण ने भारतीय प्रतियोगियों में 9.23 से सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने थाईलैंड के टिन जॉनसन (9.60 अंक) से पीछे रहकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

प्रकाश ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और मलेशिया के लुकास सैंटियागो (10.57 अंक) के बाद 7.97 अंक हासिल करके तीसरे दौर में जगह बनाई।
प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय सर्फर प्रह्लाद श्रीराम 4.94 के स्कोर के साथ हीट 6 में तीसरे स्थान पर रहे। वह रेपेचेज के दूसरे दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगे। चीन के शिदोंग वू (17.34 अंक) और कोरियाई खिलाड़ी कनोआ हीजा (13.10 अंक) पहले दौर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सर्फर रहे। सीनियर पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं गुरुवार को फिर शुरू होंगी।