सेवानिवृत्त आईएएस राम बहादुर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह उपाध्यक्ष नामित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम बहादुर को सह उपाध्यक्ष नामित किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलगी और युवाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

वहीं रामबहादुर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में खेलों का दायरा बढ़े, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें। रामबहादुर को इसी के साथ देवीपाटन मंडल का प्रभारी भी बनाया गया है।
बताते चले कि राम बहादुर ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कई अहम पदों पर कार्य किया है, जिनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण और गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद शामिल हैं। गोंडा के जिलाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल आज भी जिले के समग्र विकास कार्यों के लिए याद किया जाता है।