Trending

अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल : मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। 21वीं अविनाश चतुर्वेदी अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। इन मुकाबलों मे मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस गोमती नगर की टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की।

चौक स्टेडियम पर खेली जा रही प्रतियोगिता का पहला मैच मॉन्टफोर्ट ‘ए’ और सेठ एमआर जयपुरिया गोमती नगर विस्तार के बीच खेला गया, जिसमें मॉन्टफोर्ट ने 5-1 से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में डीएवी ने एसआर ग्लोबल स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं दिन का अंतिम मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें सीएमएस गोमती नगर की टीम ने सेंट मैरी स्कूल को 8-0 से करारी मात दी।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं और 21 वर्षों से प्रतियोगिता आयोजित कर रहे अविजय चैरिटेबल ट्रस्ट को उनके समर्पण के लिए बधाई दी।