Trending

Team India में असली ड्रामा तो अब होगा, Asia Cup 2025 के लिए मचेगा घमासान

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की. अब भारतीय टीम एशिया कप 2025 की तैयारियां में जुट गई है. एशिया कप 2025 का 9 सितंबर से आगाज हो रहा है. इससे पहले इसी महीने के आखिरी में इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. भारतीय सेलेक्टर्स के लिए टीम चुनना आसान नहीं होगा, क्योंकि कई प्लेयर्स ने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की सेलेक्शन के लिए होगी माथापच्ची
एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे, क्योंकि दोनों ने टी20 से संन्यास ले लिया है. वहीं सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ वक्त से टी20 क्रिकेट की कप्तानी कर रहे हैं. आगे भी वहीं कप्तानी करते नजर आएंगे. एशिया कप के लिए इसी महीने अगस्त के आखिरी में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा. अब सवाल है कि स्क्वाड में किन-किन प्लेयर्स को जगह मिलेगी.

टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लिए कर रहे हैं ओपनिंग
टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ वक्त से टी20 क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा निभा रहे हैं. अब सवाल बना हुआ है कि एशिया कप में भी ये दोनों खिलाड़ी ही ओपनिंग करेंगे या फिर सेलेक्टर्स किसी और विकल्प के बारे में सोचेंगे. हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में ये दोनों भी स्क्वाड में चुने जा सकते हैं.

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शानदार खेल दिखाया था. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं. हालांकि उनका कम ही चांस है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स एशिया कप 2025 के लिए कैसी टीम का चुनाव करते हैं, क्योंकि उनके लिए ये आसान नहीं होने वाली है.