Trending
डूरंड कप : बोडोलैंड एफसी की 1-0 से जीत, पंजाब एफसी किया बाहर
कोलंबियाई फुटबॉलर रॉबिन्सन ब्लैंडन रेंडन के दूसरे हाफ में किए गए गोल से बोडोलैंड एफसी ने शनिवार को पंजाब एफसी को 1-0 से हराकर डूरंड कप से बाहर कर दिया।

इस जीत से स्थानीय टीम टूर्नामेंट के ग्रुप डी में शीर्ष पर भी पहुंच गई। पंजाब एफसी ने ग्रुप चरण का अभियान दो मैच में चार अंकों के साथ समाप्त किया जबकि बोडोलैंड एफसी के दो मैचों में छह अंक हैं।