Trending

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तीन अनुभवी विशेषज्ञों को नियुक्त किया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पूर्व प्रमुख एलेक्स मार्शल को अपने संचालन की देखरेख के लिए एक साल के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्ति की है। उनके अलावा दो और नियुक्तियां की हैं।

साभार : गूगल

जूलियन वुड को तीन महीने के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाजी कोच बनाया गया है जबकि टोनी हेमिंग दो साल के लिए पिच प्रबंधन के प्रमुख का पद संभालेंगे और सब अंतरराष्ट्रीय स्थलों और क्यूरेटर के प्रभारी होंगे।

ये फैसला शनिवार को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड सदस्यों की बैठक के दौरान लिए गए। वुड पावर-हिटिंग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ काम किया है। मार्शल पिछले वर्ष सितंबर तक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के महाप्रबंधक थे।