Trending

अल हिलाल ने डार्विन नुनेज को शामिल किया : नेमार की जगह उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी

सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने ब्राजीली सुपरस्टार नेमार की जगह पर उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डार्विन नुनेज के साथ अनुबंध किया है। अल हिलाल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल की तरफ से खेलने वाले नुनेज के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।

@Alhilal_EN

रिपोर्टों के अनुसार यह अनुबंध छह करोड़ 20 लाख डॉलर में हुआ है। सऊदी अरब की सफल टीम अल हिलाल जनवरी में ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार को रिलीज करने के बाद एक और स्टार खिलाड़ी की तलाश में थी।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने जून में क्लब विश्व कप से पहले इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया था। नुनेज प्रीमियर लीग में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद लिवरपूल छोड़ रहे हैं। उन्होंने 143 मैचों में 40 गोल किए और पिछले सत्र में प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया।